आतंकी वाले बयान से पलटीं साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 10:28 AM (IST)

भोपाल लोकसभा की लड़ाई नित नए मोड़ ले रही है. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा जमकर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. अब दिग्विजय सिंह ने कहा है कि साध्वी ने मुझे आतंकी कहा था, अगर मैं आतंकी हूं तो मुझे जेल भेज दो. वहीं साध्वी अपने इस बयान से पलट गई हैं. उन्होंने मुस्लमानों से वोट की भिक्षा मांगी.