प्रचार नहीं तो पूजा सही, भोपाल के कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में साध्वी प्रज्ञा ने जमाई भजन मंडली
ABP News Bureau | 02 May 2019 11:37 AM (IST)

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर इलेक्शन कमीशन ने 72 घंटे यानी 3 दिन का बैन लगा दिया है. ये प्रतिबंध गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू होगा. बाबरी मस्जिद पर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आईपीसी धारा 188 के तहत आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. इसके चलते आज साध्वी प्रज्ञा पर ये बैन लगाया गया है. आज उन्होंने भोपाल में कर्फ्यू वाली माता के मंदिर में पूजा की.