चुनावी सभा में रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- दी जाती थीं गंदी गालियां
ABP News Bureau | 18 Apr 2019 08:24 PM (IST)

भोपाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के मुकाबले में साध्वी प्रज्ञा को उतारा है. साध्वी प्रज्ञा ने आज अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें जेल में किस तरह से प्रताड़ित किया जाता था. अपनी आपबीती बताते-बताते साध्वी प्रज्ञा रो पड़ीं.