साध्वी प्रज्ञा और गिरिराज सिंह पर जीतन राम मांझी का तंज, कहा- ये भाषायी आतंकवादी हैं
ABP News Bureau | 03 May 2019 02:43 PM (IST)

बिहार के पूर्व मुख्यंमत्री जीतन राम मांझी ने साध्वी प्रज्ञा और गिरिराज सिंह पर तीखा हमला बोला है. जीतन राम मांझी ने कहा कि ये भाषायी आतंकवादी हैं और भाषा के माध्यम से समाज में द्वेष फैला रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये सेना से लेकर देशभक्ति तक हर चीज में मार्केंटिंग कर रहे हैं. लेकिन अब देश इनको जान चुका है.