EVM विवाद पर बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति, विपक्ष ये जान चुका है कि वो चुनाव हार रहे हैं
ABP News Bureau | 22 May 2019 04:12 PM (IST)

EVM को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष में वार पलटवार जारी है. इसी बीच बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिन 22 पार्टियों ने EVM की शिकायत की है उनमें से 17 ने उसी ईवीएम से सरकार बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष ये जान चुका है कि वो चुनाव हार रहे हैं, इसलिए EVM पर ठीकरा फोड़ रहे हैं.