मास्टर ब्लास्टर सचिन के गुरू रमाकांत आचरेकर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
ABP News Bureau | 03 Jan 2019 09:51 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट को सचिन तेंदुलकर जैसा नायाब तोहफा देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार को यहां निधन हो गया. उनके निधन पर दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्वांजलि दी है. द्रोणाचार्य अवार्डी आचरेकर 87 वर्ष के थे. उन्होंने अपने घर दादर में शाम पांच बजे अंतिम सांस ली. आचरेकर को 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड और 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.