इस्लामिक स्कॉलर इलियास शर्फुद्दीन पर भड़कीं एंकर रुबिका लियाकत, लाइव शो से किया बाहर
ABP News Bureau | 11 Mar 2019 07:06 PM (IST)

सीधा सवाल डिबेट शो में मुद्दे पर चर्चा के दौरान इस्लामिक स्कॉलर इलियास शर्फुद्दीन ने बेहद ही एमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए न्यूज एंकरों को दलाल कह दिया. इस अमर्यादित भाषा का विरोध करते हुए शो की एंकर रुबिका लियाकत ने इलियास शर्फुद्दीन को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस दौरान इस्लामिक स्कॉलर की इस भाषा का विरोध बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी किया.