Ritesh Deshmukh ने पत्नी Genelia D'Souza संग डाला वोट; दोनों भाई लड़ रहे हैं चुनाव
ABP News Bureau | 21 Oct 2019 01:32 PM (IST)
अभिनेता रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और परिवार ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. उनके भाई अमित देशमुख और धीरज देशमुख लातूर शहर और लातूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 24 अक्टूबर को नतीजें घोषित किए जाएंगे.