ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला बंद करने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
ABP News Bureau | 16 Jul 2019 01:07 PM (IST)
ऋषिकेश में गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला’ शुक्रवार को बंद हो गया. दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है. विशेषज्ञों ने पाया है कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर’ हो गए हैं और गिरने की स्थिति में हैं.लक्ष्मण झूला बंद करने के फैसले से लोगों में नाराजगी है. जनता इसका विरोध कर रही है. लोगों का कहना है कि झूला बंद करने की बजाय इसकी मरम्मत होनी चाहिए.