राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपना ही देश क्यों बर्बाद कर दिया ? वेनेजुएला का संकट देखिए । मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 01 May 2019 11:33 PM (IST)

आपको भारत से 14 हजार 182 किलोमीटर दूर लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला लेकर चलते हैं. जहां की जनता इन दिनों अपने ही राष्ट्रपति से आजादी के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि वेनेजुएला की सत्ता में एक ऐसा नेता बैठा हुआ है, जिस पर अपने ही देश को बर्बाद करने का आरोप है. उसके खिलाफ जब कोई आवाज उठाता है, तो वो उस आवाज़ को सेना की बख्तरबंद गाड़ियों से कुचल देता है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो निरंकुश हो गए हैं.