केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब में डाला वोट, शत्रुघ्न सिन्हा से है मुकाबला
ABP News Bureau | 19 May 2019 10:06 AM (IST)

केद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पटाना साहिब में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से है. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.