क्षेत्रीय क्षत्रपों पर रवि किशन का तंज, कहा- बहुत सी पार्टियां 2019 के बाद खत्म हो जाएंगी
ABP News Bureau | 09 May 2019 02:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन ने गोरखपुर में अपने रोड शो के दौरान एबीपी न्यूज़ से बात की. रवि किशन ने उत्तर प्रदेस में बीजेपी की जीत और कुछ क्षेत्रीय दलों के अंत का दावा किया. किशन ने स्वीकार किया कि यह मोदी का जुनून था जिसने उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए राजी किया.