कुरान बांटने के फैसले पर विवाद, जानिए पूरा मामला
shubhamsc | 16 Jul 2019 10:22 PM (IST)

सड़क पर उतरकर विरोध करते ये हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हैं . तस्वीरें रांची की हैं जहां अदालत के फैसले के बाद नई बहस छिड़ गई है.
जानिए पूरा मामला-
12 जुलाई को रिचा पटेल नाम की छात्रा ने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया. आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रिचा पर केस दर्ज हुआ. लेकिन जमानत देते हुए रांची की अदालत ने जो कुछ निर्देश रिचा को दिए उससे न रिचा खुश सहमत है और न ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता.
कोर्ट ने क्या कहा-
रिचा को कुरान की 5 कॉपियां बांटने का आदेश दिया.15 दिन में रिचा को पांचों की रसीद भी कोर्ट में जमा करनी होगी.