सोनिया गांधी की विपक्षी डिनर पार्टी पर रामविलास पासवान का तंज, कहा- ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने
ABP News Bureau | 17 May 2019 07:57 PM (IST)

23 मई के चुनाव नतीजे के बाद सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया है. इस डिनर पार्टी पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने तंज करते हुए कहा कि ये सब एक खयाली पुलाव है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में महागठबंधन पर निशाना साधा.