बिहार: रामविलास पासवान ने जारी किया एलजेपी का घोषणापत्र, कहा- बेरोजगारी है हमारा सबसे जरूरी मुद्दा
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 05:42 PM (IST)

लोक जनशक्ति पार्टी ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है. एलजेपी ने काम का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और हाईकोर्ट में स्थानीय भाषा लागू करने जैसे वादे किए हैं. बिहार में एनडीए की सहयोगी एलजेपी ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीट जीतने का भरोसा जताया है. पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान ने एनडीए के पुराने वादे पूरे ना हो पाने पर सफाई पेश की और दावा किया कि सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए कई उपाय किए हैं.