यूपी: राम मंदिर पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- कोर्ट को 24 घंटे में फैसला दे देना चाहिए
ABP News Bureau | 12 Feb 2019 10:24 AM (IST)
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. यूपी विधानसभा में योगी ने कहा कि कोर्ट को जन आस्था का सम्मान करते हुए रामजन्म भूमि पर 24 घंटे में फैसला दे देना चाहिए. उधर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती 21 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लिए ईंट रखने पर अड़ गए हैं, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने प्रयागराज के कुंभ मेले से 17 फरवरी को अयोध्या कूच करने की बात कही है.