Tejas में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना में शामिल होगा स्वदेशी लड़ाकू विमान
shubhamsc | 19 Sep 2019 10:51 AM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरू में तेजस फाइटर जेट को उड़ाएंगे. आपको बता दें कि तेजस स्वदेशी लड़ाकू विमान है जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानि एचएएल ने वायु सेना के लिए तैयार किया है. ये फाइटर जेट दुनिया के एडवांस लडाकू विमानों की श्रेणी में शामिल हो जायेगा. और भारतीय सेना के बेड़े में भी शामिल होनेवाला है तेजस। 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को करीब 45 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे.