अरुण जेटली को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
shubhamsc | 24 Aug 2019 08:04 PM (IST)

अरुण जेटली को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह लखनऊ में थे, लेकिन जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद दिल्ली लौटे. उन्होंने निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘जेटली जी को अर्थव्यवस्था को निराशा के दौर से बाहर निकालने और वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा. बीजेपी में अरुण जी की कमी हमेशा खलेगी. मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’’