महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव, राज ठाकरे ने किया एलान
ABP News Bureau | 17 Mar 2019 07:12 PM (IST)

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. पार्टी ने बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है. बता दें कि एमएनएस का किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं हुआ है, जबकि राज ठाकरे के बड़े भाई उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना एक बार फिर से अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव के समर में उतरेगी.