राहुल का राफेल Vs मोदी का राष्ट्रवाद, देखिए लोकसभा चुनाव के 7 चरण और उनके 7 रंग
ABP News Bureau | 17 May 2019 09:04 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद शुक्रवार को पहली बार बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम ने दावा किया कि चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. पीएम मोदी के पहली बार किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बधाई मोदी जी, शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस, अगली बार श्री शाह शायद आपको कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दे दें. बहुत बढ़िया !