संविधान की शपथ: 2019 में कौन किस पर पड़ेगा भारी? राहुल गांधी का राफेल या मोदी? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 08 Feb 2019 05:42 PM (IST)
चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है एक दूसरे पर वार पलटवार तेज होता जा रहा है, एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जो भ्रष्टाचार को लेकर लगातार राहुल गांधी और उनके परिवार पर हमला कर रहे हैं दूसरी तरफ राहुल गांधी जो राफेल का मुद्दा छोड़ने को तैयार नहीं. कल पीएम मोदी ने संसद में कहा था कि भ्रष्टाचारियों को मोदी डराएगा, संविधान की शपथ में आज यही हमारा मुद्दा है, मोदी या राफेल, 2019 में कौन डराएगा. राफेल डील देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है लेकिन आरोप इस डील में भ्रष्टाचार को लेकर लग रहे हैं.