राफेल से लेकर रडार तक राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी ये चुनौती
ABP News Bureau | 17 May 2019 06:24 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से कई बार कहा कि वो मुझसे राफेल सौदे पर बहस कर लें लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. बीजेपी के पास हमारे से ज्यादा पैसा है. मानकर चलिए कि 1:20 का रेश्यो है. उनके पास हमारे पास से ज्यादा संसाधन है और, ज्यादा कवरेज है और इसके बावजूद हमने बहुत परिश्रम किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की फिलॉसफी हिंसा की है और उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के बारे में काफी कुछ कहा लेकिन मैंने उनके माता-पिता के बारे में कुछ नहीं कहा.