राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं - स्मृति ईरानी
ABP News Bureau | 11 Apr 2019 12:42 PM (IST)

अमेठी लोकसभा संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. नामांकन के दौरान स्मृति ईरानी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निसाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं