RBI ने दिया सरकार को 1.76 लाख करोड़, मोदी सरकार पर राहुल गांधी का निशाना
shubhamsc | 28 Aug 2019 09:12 AM (IST)

केंद्र सरकार को आरबीआई की ओर से मिली बड़ी मदद पर सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस सीधा आरोप लगा रही है. सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में मंदी के हालात हैं. और वो आरबीआई की मदद से नहीं सुधरने वाले. राहुल गांधी ने सीधा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को निशाने पर लिया...आरबीआई से मिले 1 लाख 76 हजार करोड़ के सरप्लस फंड को चोरी का नाम दे दिया.