बठिंडा: 50 साल पुरानी जीप से वोट डालने पहुंचे मनप्रीत सिंह बादल, कहा- हर सीट पर कांग्रेस का दबदबा
ABP News Bureau | 19 May 2019 04:49 PM (IST)

पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल के परिवार के सदस्य मनप्रीत सिंह बादल, जो अब कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री है, बठिंडा के एक बूथ पर वोट डालने के लिए अपनी पुरानी जीप में पहुंचे. उन्होंने कहा कि वो जब भी अपनी पुरानी जीप में वोट डालने आते हैं उनकी हमेशा जीत होती है. बता दें कि 2014 चुनाव में मनप्रीत बादल, हरसिमरत बादल से लगभग 20 हज़ार वोटों से हार गए थे.