प्रियंका गांधी ने एंबुलेंस को जाम से निकलवाया, बच्चों के आपत्तिजनक नारे पर भी दी सफाई
ABP News Bureau | 03 May 2019 02:15 PM (IST)

प्रियंका गांधी आज रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक एंबुलेंस जाम में फंस गई है, तो वो खुद अपनी कार से बाहर आई और उन्होंने उसे बाहर निकाला. इसके अलावा उन्होंने बच्चों के आपत्तिजनक नारें पर भी सफाई दी.