प्रियंका गांधी ने वाराणसी में मेगा रोडशो के जरिए दिखाई कांग्रेस की ताकत, उमड़ा लोगों का हुजूम
ABP News Bureau | 16 May 2019 11:51 AM (IST)

पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी और कांग्रेस ने दिखाई ताकत. प्रियंका ने काशी में सात किलोमीटर लंबा रोड शो किया. काशी के लोगों ने प्रियंका गांधी के रोड शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पहले खबरें थीं कि प्रियंका खुद वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी, वो खुद तो चुनाव नहीं लड़ीं लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के लिए रोड शो करने जरूर पहुंचीं. प्रियंका ने रोड शो की शुरुआत बीएचयू गेट पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माला पहनाकर किया. मालवीय जी की प्रतिमा को भव्य तरीके से सजाया गया था. रोड शो के लिए एक खुली गाड़ी में प्रियंका के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे.