बिना नाम लिए प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- उन्हें मेरे परिवार के बारे में बोलने की सनक है
ABP News Bureau | 24 Apr 2019 02:54 PM (IST)

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि पीएम को मेरे परिवार के बारे बोलने की सनक है. ये लोग कहते है नेहरु, इंदिरा राजीव गांधी ने क्या किया है. ये नहीं बता रहे है कि इन 5 सालों में हमने क्या किया है. प्रियंका गांधी बुधवार को फतेहपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में खागा जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं.