प्रियंका गांधी ने किया पीएम मोदी पर करारा पलटवार, इन मुद्दों पर दी चुनाव लड़ने की चुनौती
ABP News Bureau | 09 May 2019 10:17 AM (IST)

शीला दीक्षित के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी में पहला रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी ने मोदी को चुनौती दी कि वह जीएसटी, नोटबंदी और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ें. जीएसटी मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नयी टैक्स व्यवस्था ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें नौकरियां मिलीं तो जवाब नहीं में मिला.