PM के लिए विवादित नारे लगवाने पर प्रियंका गांधी की सफाई, BJP पर कुछ इस अंदाज में किया पलटवार
ABP News Bureau | 02 May 2019 05:15 PM (IST)

कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ बच्चे पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं और प्रियंका गांधी वहीं पर खड़ी थीं. जब प्रियंका गांधी से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने उन बच्चों को इस तरह के नारे लगाने से रोका था. बीजेपी ने टेप को एडिट किया है.