WATCH: प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा की अबतक दस कहानियां
ABP News Bureau | 19 Mar 2019 08:15 AM (IST)
यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी नाव से गंगा की यात्रा कर रही हैं. आज उनकी इस यात्रा का दूसरा दिन है और वो मिर्जापुर में मंदिर में दर्शन से लेकर मजार तक पर चादर चढ़ाने पहुंचेंगी. कल प्रयागराज से शुरू हुई थी प्रियंका की बोट यात्रा, इस दौरान प्रियंका का अलग रूप देखने को मिला. प्रियंका की बोट यात्रा या कहें कि वोट यात्रा ने यूपी में सभी पार्टियों को हिला कर रख दिया है. एबीपी न्यूज आपको दिखा रहा है प्रियंका की वोट यात्रा की दस कहानियां.