Election Results 2019: प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी जीत की बधाई, देखिए चुनाव की बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 23 May 2019 07:31 PM (IST)

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत की बधाई दी है. बता दें कि एक महीने से ज्यादा चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है. बीजेपी जहां इस चुनाव में 295 के आस पास सीटें जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं एनडीए 345 सीटों के आस पास नजर आ रहा है.