अमेठी में प्रियंका गांधी ने खोला मोर्चा, BJP के खिलाफ EC में करेंगी शिकायत
ABP News Bureau | 01 May 2019 01:20 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर लड़ाई तीखी हो गई है. प्रियंका गांधी इन दिनों अमेठी में भाई राहुल गांधी के लिए मोर्चा संभाल रही हैं. राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने एबीपी न्यूज़ से बात की. प्रियंका ने कहा कि बीजेपी अपने योजना के जरिए किसानों का अपमान कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने की बात कही.