वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, देखिए क्या कहा
ABP News Bureau | 12 May 2019 12:48 PM (IST)

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ लोधी स्टेट स्थित विद्या भवन महाविद्यालय सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मतदान किया. वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया है. जनता में आक्रोश है, त्रस्त है परेशान है. बीजेपी की सरकार जा रही है, वह हार रही है. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली में पार्टी अच्छी करेगी. 2 करोड़ रोजगार देंगे. 15 लाख रुपया दिया जाएगा. यह बात अब वह (पीएम मोदी) नहीं करते हैं. केवल इधर-ऊधर की बात करते हैं.