प्रिंयका-निक के शादी की रस्में हुईं शुरू, पूजा के बाद घर के बाहर आकर दोनों दिए पोज़
ABP News Bureau | 28 Nov 2018 06:42 PM (IST)
जोधपुर में होनेवाली शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा के वर्सोवा स्थित पुराने घर पर आज पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें प्रियंका के मंगेतर निक जोनस और उनके पारिवारिक सदस्य भी शामिल हुए.
पूजा करानेवाले एक पंडितजी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि ये पूजा सुबह 9.30 से 11.30 बजे के दरमियान तकरीबन 2 घंटे चली और घर में पारंपरिक ढंग से गणेशजी और लक्ष्मीजी की पूजा की गयी.
पूजा के बाद दोपहर निक और प्रियंका साथ में वर्सोवा स्थित घर से निकले तो दोनों ने साथ में खड़े होकर, मुस्कुराते हुए पोज़ किया और दोनों प्रियंका के जुहू स्थित घर की ओर रवाना हो गये. दोनों ने पूजा के खास मौके पर पारंपरिक परिधान पहने हुए थे.