'फोनी' तूफान से आया भारतीय राजनीति में नया चक्रवात, PM ने ममता दीदी पर जमकर साधा निशाना...देखें मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 06 May 2019 11:08 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 आने वाले दो चरणों के चुनाव को लेकर जुबानी बयान तेज हो गए हैं. चुनाव में भाग लेने वाली पार्टियां अपने-अपने तरीके से जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है. मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. फोनी तूफान के बाद मची हलचल भले ही शांत हो गई हो, लेकिन अब इस तूफान से सियासी फायदा लेने की पूरी कोशिश की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोनी तूफान के सहारे ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि फोनी चक्रवात के समय मैंने ममता दीदी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दीदी ने अहंकार में मुझसे बात नहीं की.