पीएम मोदी के रूस दौरे के क्या मायने हैं, देखिए ये रिपोर्ट
shubhamsc | 04 Sep 2019 09:55 AM (IST)

रूस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी अपने 36 घंटे के प्रवास के दौरान अर्थव्यवस्था के लिए निवेश के नुस्खे तलाशेंगे. आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर होगा जोर.
रूस की मदद से भारत आर्कटिक के तेल-गैस खोज और खनन में शरीक होना चाहता है. विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक पीएम मोदी की 36 घंटे की रूस यात्रा छोटी मगर सक्रिय संपर्क वाली है. इस दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुलाकातों में आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर होगा. गोखले के मुताबिक, पीएम मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को 5 सितंबर को संबोधित करेंगे. साथ ही भारत-रूस बिजनेस फोरम में भी शरीक होंगे. इस फोरम के लिए 50 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भारत से रूस गया है.