PM मोदी की चुनौती- दम है तो राजीव गांधी के सम्मान पर लड़ें चुनाव, राहुल ने किया पलटवार
ABP News Bureau | 06 May 2019 10:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है तो बाकी बचे दो चरण के चुनाव अपने पूर्व प्रधानमंत्री के मान-सम्मान और बोफोर्स के मुद्दे पर लड़ लें. इससे पता चल जायेगा कि ‘‘किसके बाजुओं में कितना दम है.’’ झारखंड में सिंहभूम और जमशेदपुर लोकसभा सीटों के लिए यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस को चुनौती देता हूं, नामदार परिवार के रागदरबारियों और चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि आज का चरण तो पूरा हो गया है लेकिन अभी दो चरणों का चुनाव शेष है. आपके पूर्व प्रधानमंत्री जिनके लिए आप मोटे-मोटे आंसू बहा रहे हैं, उनके मान-सम्मान पर ही अन्तिम दो चरणों का चुनाव लड़ लें.’