अहमदाबाद में आज वोट डालेंगे PM मोदी, किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ABP News Bureau | 23 Apr 2019 07:27 AM (IST)

तीसरे चरण के मतदान के लिए आज देश भर में गहमागहमी तेज है. आज देश की कई वीआईपी सीटों पर मतदान किया जाएगा. वहीं कई वीआईपी लोग आज मतदान करेंगे. पीएम मोदी भी आज अहमदाबाद में मतदान करेंगे. इसके लिए अहमदाबाद में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए गए हैं.