भोपाल में बढ़े सब्जियों के दाम, फटाफट देखिए मौसम से जुड़ी बड़ी खबरें
shubhamsc | 29 Aug 2019 08:15 AM (IST)

भारी बारिश के बाद भोपाल में बढ़ गए सब्जियों के दाम. अचानक दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ाया. एमपी के गुना में भारी बारिश से सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई. तहसीलदार के पैरों में गिरकर किसान ने लगाई मदद की गुहार. एमपी के खरगोन में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल. जान जोखिम में डाल तेज धार के बीच रास्ता पार करने पर लोग मजबूर.