370 पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुने सरकार
shubhamsc | 13 Aug 2019 09:15 AM (IST)

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने का सरकार का फैसला देश के अधिकतर लोगों की अभिलाषा के अनुसार नहीं है और भारत के विचार को जीवंत रखना है तो जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए. सिंह ने कहा कि भारत गहरे संकट से गुजर रहा है और इसे समान विचार वाले लोगों के सहयोग की जरूरत है.