कश्मीर के हालात पर SC का दखल देने से इनकार, फटाफट देखिए राजनीति से जुड़ी बड़ी खबरें
shubhamsc | 14 Aug 2019 08:51 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के मुद्दे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच बयानबाजी जारी है. अब राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी की इस मांग को खारिज कर दिया है कि विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने की इजाजत दी जाए. सत्यपाल मलिक ने कहा है कि राहुल गांधी इस मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं.