फटाफट देखिए राजनीति की बड़ी खबरें
shubhamsc | 08 Aug 2019 09:00 AM (IST)

बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक रिश्ते कम करने का लिया फैसला- जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में भारत से कारोबारी रिश्ते खत्म करने का एलान किया है. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया जल्द दिल्ली लौट सकते हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान अपने हाई कमिश्नर को भारत से वापस बुलाएगा.