लोकसभा चुनाव 2019: देखिए दिल्ली की सभी 7 सीटों का सियासी समीकरण और ताजा हाल | ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 05 May 2019 10:33 PM (IST)

दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है. लोकसभा चुनाव के छठवें चरण यानी 12 मई को दिल्ली की सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दिल्ली में अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता तो मंजर कुछ और होता, लेकिन अभी सभी सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. एबीपी न्यूज के सात संवाददाता बताने जा रहे हैं दिल्ली की सातों सीटों का हाल और वहां के सियासी समीकरण.