कांस्टेबल ने कंधे पर बिठाकर बच्चियों को बचाया, वर्दी वाले की जांबाजी का वीडियो
shubhamsc | 12 Aug 2019 10:09 PM (IST)

पिछले दो दिनों से एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल है.. पुलिस वाले कंधे पर दो बच्चियों को बिठाकर पानी से बचा रहा है. पुलिस वाला डेढ किलोमीटर पानी में ऐसे ही चलता रहा. मालूम हुआ कि ये वीडियो मोरबी का है. 10 अगस्त को भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई. मोरबी के टंकारा में एक स्कूल में 46 बच्चियां और 6 शिक्षक फंस गये । पुलिस की टीम को जानकारी मिली तो फिर बच्चियों को निकालने का काम शुरू हुआ.