PMC बैंक के ग्राहकों के लिए आई अच्छी खबर
ABP News Bureau | 26 Sep 2019 04:41 PM (IST)

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए आरबीआई ने कुछ राहत का एलान किया है. पीएमसी बैंक के ग्राहक अब 6 महीने में 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. 24 सितंबर को आरबीआई ने निर्देश दिया था कि पीएमसी बैंक के ग्राहक रोजाना अपने खाते से 1000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं. इसके बाद ही इस बैंक के डूबने की खबरें फैलने लगी थीं और लोगों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए थे. 2 दिन पहले आरबीआई ने जो आदेश दिया था उसके मुताबिक मुंबई के पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई ने छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया जिससे अगले 6 महीने तक खाताधारक हर रोज अपने अकाउंट से सिर्फ एक हजार रुपए ही निकाल सकते थे.