जानिए बनारस के रोड शो के जरिए कितने लक्ष्यों को एक साथ साधना चाहते हैं पीएम मोदी
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 05:06 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने नामांकन से पहले आज वाराणसी में रोड शो करेंगे. ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. रोड शो के बाद शाम में पीएम मोदी का गंगा आरती करने का भी कार्यक्रम है. इसके लिए दशाश्वमेध घाट पर जोर शोर से तैयारियां की गई हैं. इस घाट को बिल्कुल दुल्हन की तरह से सजाया गया है. मोदी का रोड शो बीएचयू चौराहे पर लगे पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास से शुरू होगा. मोदी यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू करेंगे.