Howdy Modi कार्यक्रम में हिंदी में होगा पीएम मोदी का भाषण, डिस्प्ले पर दिखेगा अनुवाद
shubhamsc | 22 Sep 2019 08:48 AM (IST)

पीएम मोदी कल रात अमेरिका के ह्यूस्टन पहुंच चुके हैं. पीएम का वहां जबर्दस्त स्वागत हुआ है. पीएम मोदी ने ह्यूस्टन पहुंचते ही काम भी शुरु कर दिया है. भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने ऊर्जा कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक भी कर ली है. इस बैठक में अमेरिका के 16 बड़ी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ साथ रहे. जिस कार्यक्रम का सबको बेसब्री से इंतजार है वो आज रात को होनेवाला है. पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करनेवाले हैं. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल होनेवाले हैं.
#PMModi #HowdyModi #Houston #Narendramodi #NRGStadium
#PMModi #HowdyModi #Houston #Narendramodi #NRGStadium