बड़ी खबरें: अनुच्छेद 370 हटने पर देश के नाम पीएम मोदी का संदेश, बोले- 'आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी'
shubhamsc | 09 Aug 2019 07:28 AM (IST)

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संदेश, पीएम ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर के विकास का रोडमैप पेश किया. पीएम मोदी ने कहा जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब आतंकवाद, अलगाववाद और परिवारवाद से मुक्ति मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा है कि अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने से जम्मू कश्मीर की बेटियों को अब उनका हक मिलेगा. पीएम मोदी ने संबोधन में पाकिस्तान का भी जिक्र किया, कहा- पाकिस्तान की साजिश का जवाब स्थानीय लोग दे रहे हैं.