ट्रंप के सामने पूरी दुनिया को पीएम मोदी का जवाब, 'कश्मीर पर कष्ट ना करे'
shubhamsc | 27 Aug 2019 10:03 AM (IST)

ऐसा पहली बार हुआ कि किसी सार्वजनिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति के ठीक बगल में बैठकर भारतीय प्रधानमंत्री ने खुले शब्दों में कह दिया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है. इस पर किसी तीसरे पक्ष को कष्ट उठाने की जरूरत नहीं है. फ्रांस के बियारित्ज शहर में ठीक ऐसा ही हुआ जहां कश्मीर पर ट्रंप को मोदी की खरी-खरी सुननी पड़ी. और वो मुस्कुराते रहे.